SBI ने क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) परीक्षा 2018 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है और हमें आशा है कि आपने इस परीक्षा के लिए अपनी तैयारी आरंभ कर दी होगी। आपकी तैयारी में अधिक सहायता के लिए, हम SBI क्लर्क जॉब प्रोफाइल, वेतन (वेतन स्लिप के साथ), लाभ और SBI में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के रूप में कार्य करते हुए कैरियर के विकास के अवसरों को साझा कर रहे हैं।
SBI क्लर्क के जॉब प्रोफाइल और वेतन विवरण तथा लाभ का उचित ज्ञान आपको उन कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में सहायता करेगा, जिन्हें आपको चयन के बाद करने की आवश्यकता होती है। इसलिए, बिना किसी अन्य बात के, हम नौकरी की जिम्मेदारियों, इन-हैंड वेतन और कुल वेतन संरचना के साथ-साथ SBI क्लर्क में पदोन्नति के अवसरों पर नज़र डालेंगे।
SBI क्लर्क का वेतन
हमने SBI क्लर्क की वेतन संरचना का विवरण नीचे साझा किया है:
1. SBI क्लर्क का वेतनमान
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, SBI क्लर्क का वेतनमान 11765-655 / 3-13730-815 / 3-16175-980 / 4-20095-1145 / 7-28110-2120 / 1-30230-1310 / 1-31450 है।
2. SBI क्लर्क के वेतन घटक
SBI क्लर्क के वेतन घटक निम्नलिखित हैं:
- महंगाई भत्ता (डी.ए)
सी.पी.आई के आधार पर डी.ए को त्रैमासिक रुप से संशोधित किया जाता है। - आवास किराया भत्ता (एच.आर.ए)
एच.आर.ए कर्मचारी की नियुक्ति के स्थान पर निर्भर करता है और यह शहरी, अर्द्ध-शहरी या ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में मेट्रो शहरों के लिए अधिक होता है। - विशेष भत्ता
- परिवहन भत्ता
3. SBI क्लर्क के तहत दी जाने वाली परिलब्धियां
- मुंबई जैसे मेट्रो शहरों के लिए, क्लर्क स्तर के कर्मचारी की प्रारंभिक मासिक परिलब्धियां वर्तमान दर पर लगभग 23600/ – रुपये हैं जिसमें डी.ए (महंगाई भत्ता) और अन्य भत्ते शामिल हैं।
- SBI क्लर्क के रूप में चयन के बाद, उम्मीदवार पेंशन (नईं पेंशन योजना, एन.पी.एस), अवकाश किराया, चिकित्सा सुविधाएं, भविष्य निधि आदि जैसी अन्य नईं सुविधाओं के पात्र होंगे।
4. SBI क्लर्क वेतन (In-hand)
सभी कटौतियों के बाद SBI क्लर्क का वेतन (In-hand), पोस्टिंग की जगह के अनुसार अलग-अलग होता है। यह आमतौर पर 20,000 / – से 23,000 / – रुपये (पोस्टिंग के स्थान के अनुसार) के बीच में होता है।
SBI में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) की वेतन स्लिप इस प्रकार है:
SBI क्लर्क जॉब प्रोफाइल
SBI में जूनियर एसोसिएट्स या क्लर्क के निम्न कार्य होते हैं:
- सिंगल विंडो ऑपरेटर (एस.डब्ल्यू.ओ) के रूप में कार्य:
इनके दिन-प्रतिदिन के बैंक कार्यों में खाता खोलना, चेक/ एन.ई.एफ.टी / आर.टी.जी.एस आदि के माध्यम से धनराशि हस्तांतरण, डिमांड ड्राफ्ट (डी.डी) जारी करना, चेक क्लियरेंस, चेक बुक अनुरोध, मेल आदि प्राप्त करना शामिल हैं। - हैड कैशियर के रूप में कार्य
SBI में लिपिक (क्लर्क) को कुछ शाखाओं में कैशियर के रूप में भी कार्य करना पड़ सकता है। इनके कार्यों में संबंधित शाखा का नकद लेन-देन देखना और चेक आदि का निपटान शामिल है। - इसके अतिरिक्त, जूनियर एसोसिएट को विशेष सहायक या यूनिवर्सल टेलर के रूप में भी कार्य करना पड़ सकता है।
- SBI में क्लर्क ग्राहकों की चिंताओं को दूर करने के लिए उत्तरदायी होते हैं और उन्हें हल करने का प्रयास करते हैं।
SBI क्लर्क की कैरियर ग्रोथ के अवसर
भारतीय स्टेट बैंक के क्लर्क कैडर के लिए कैरियर विकास के कईं अवसर होते हैं। SBI के क्लर्क कैडर के कर्मचारी को JMGS Scale-I में पदोन्नत होने के अवसर प्राप्त होते हैं।
- SBI में पदोन्नति कैडर (क्लर्क स्तर पर) में या अधिकारी कैडर में हो सकती है।
- अधिकारी कैडर में पदोन्नति के लिए, कर्मचारियों को कुछ आवश्यकताओं को पूरा करने की आवश्यकता होती है, जो प्रमोशन कैडर के अनुसार अलग-अलग होती हैं। उदाहरण के लिए, प्रशिक्षु अधिकारियों को पदोन्नति हेतु, कर्मचारी को 3 वर्ष की सेवा के बाद लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उपस्थित होने के अवसर प्राप्त होते हैं।
- अन्य सरकारी बैंकों की तुलना में SBI में क्लर्क की पदोन्नति के बेहतर अवसर होते हैं।
- SBI की फास्ट ट्रैक पदोन्नति की प्रक्रिया के कारण कर्मचारी, जनरल मैनेजर के पद पर शीघ्र ही पहुंच सकते हैं।
आपकी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं
Leave a Reply